हत्या या कुछ…! कुएं में गिरने से एक युवक की मौत ; परिवार वालों ने बताया पुरानी दुश्मनी में की गई हत्या

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुबारकपुर गांव में बीती देर संध्या कुएं में गिरने से एक युवक की मौत सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई. सदर अस्पताल में पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं परिजन निजी एंबुलेंस से शव को लेकर गांव चले गए. जहां आज उनके द्वारा इस घटना को लेकर गड़खा थाना को बताया गया कि पूर्व के दुश्मनी को लेकर कुछ लोगों के द्वारा उसकी मारपीट कर हत्या कर दी गई है और शव को कुएं में फेंका गया है.

Add

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया है. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी. वहीं पुलिस मामले की छांनबीन में जुटी हुई है. इस मामले में गड़खा थाना अध्यक्ष ने बताया कि मारपीट कर हत्या के बाद शव को कुएं में फेंक जाने का मामला सामने आया है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. परिजनों के फर्द बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *