देव पत्नी को ले जाने वाला था गुजरात ; ह’त्या कर हो गया फरार, कुएं से श’व बरामद

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के डेरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुतिहार गांव में ससुराल वालों के द्वारा एक विवाहिता की हत्या किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. महिला का शव गांव स्थित एक कुएं से आज बरामद किया गया है. मृत महिला की पहचान भेल्दी थाना क्षेत्र के सूतिहार गांव निवासी देव कुमार महतो की पत्नी लाखी देवी के रूप में की गई है. उसका शव गांव स्थित संस्कृत विद्यालय के समीप कुएं से बरामद किया गया है. उसका शव ठिकाने लगाने के लिए बोरी में भरकर फेंका गया था. प्राप्त जानकारी अनुसार डेरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुतिहार कटसा पथ स्थित संस्कृत विद्यालय के समीप स्थित सूखे कुंए से एक महिला का हत्या कर बोरी में बांध कर फेका हुआ शव पुलिस ने ग्रामीण की सूचना पर बरामद किया है.

मृत महिला जिले के डेरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुतिहार बिंदटोली निवासी देवनाथ महतो का 32 वर्षीय पत्नी लाखो देवी बताई गई है. मृतक का तीन पुत्र है जिससे एक घर पर था जबकि दो बच्चों का पता नहीं चल सका है. बताया जा रहा है कि दो बच्चों को वे लोग साथ लेकर चले गए हैं. वही पुलिस शव को बरामद कर पोस्मार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दी. जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसके मायके वालों को सौंप दिया गया है. वही घटना की सूचना मिलते ही पटना जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फूटानी बाजार शंकरपुर मृतिका की मां बसंती कुंअर और मृतिका के भाई भोजाई डेरनी थाना पहुंचे.

जहां मृतका की मां ने बातचीत के दौरान बताया कि पूरा परिवार मिलकर हमारे पुत्री की हत्या कर शव को फेंक दिया है. जिसमे दामाद देवनाथ महतो और उसका भाई आदि शामिल हैं. कुछ दिन पहले दामाद पुत्री और तीनो नाती मेरे घर आया था. जहां उसके दामाद ने बिजनस करने के लिए एक लाख रुपए मांगा था. जिसको हम इनकार कर दिया था. पड़ोसी से उधार लेकर पांच हजार रुपए दिया था. जिसको लेकर मेरी पुत्री की हत्या कर दी गई. वही थाना पुलिस का कहना है कि शव देखने से प्रतीत होता है कि घटना को दो तीन रोज पहले कारीत की गई है. वैसे पोस्मार्टम के उपरांत ही कुछ कहा जा सकता है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *