हत्यारोपी को पटना एसटीएफ ने दमन से किया गिरफ्तार ; माता-पिता ने एसपी से लगाई गुहार

0 minutes, 1 second Read

GOPALGANJ DESK – बिहार एसटीएफ टीम ने गोपालगंज के एक हत्यारोपी को दमन से दबोचने में सफलता हासिल किया है. जिसको कोर्ट में सरेंडर किए जाने को लेकर उसके माता-पिता ने गोपालगंज एसपी के साथ प्रमंडलीय डीआईजी से गुहार लगाई है. अपने ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने मांग किया है कि उसे सकुशल लाया जाए. मामला गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत बलथरी गांव का है. गिरफ्तार उक्त हत्या अभियुक्त जिले के बलथरी थाना कांड संख्या 280/24 में फरार चल रहा था. जो कि कुचायकोट थाना के बलथरी गांव निवासी अशोक शाही का पुत्र निरंजन शाही बताया गया है.

Add

जिसको पुलिस द्वारा दमन नगर हवेली से गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी देते हुए उसकी माता इंदु देवी द्वारा गोपालगंज एसपी तथा डीआईजी सहित डीजीपी से अपने पुत्र को कोर्ट में सुरक्षित लाने की गुहार लगाई है. अपने पत्र में आवेदक के द्वारा बताया गया है कि घटना के मुख्य आरोपी को पुलिस द्वारा अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है तथा आशंका जताई है कि पुलिस के द्वारा किसी अनहोनी घटना को अंजाम दिया जा सकता है.

उन्होंने बताया है कि निरंजन शाही की गिरफ्तारी स्थानीय थाना के साथ की गई है. लेकिन अभी तक उसे कोर्ट में प्रस्तुत नहीं किया गया है. जिस ट्रेन से निरंजन को एसटीएफ गोपालगंज लाने वाली थी, उसी ट्रेन में उनकी बहू का भी यह टिकट था, लेकिन वह लोग ट्रेन से नहीं आए. जिसके कारण उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हो रही है और उन्होंने उसे कोर्ट में सकुशल प्रस्तुत करने की गुहार लगाई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *