ह’थियारों की मंडी मुंगेर से सप्लाई हो रहा था पेन पि’स्टल ; पश्चिम बंगाल के खरीदार समेत त’स्कर गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

MUNGER DESK – देश में हथियारों की मंडी से के नाम से विख्यात मुंगेर में अब पेन पिस्टल बरामद किया गया है. जो की सोचनीय विषय है, क्योंकि पेन पिस्टल का इस्तेमाल हाई प्रोफाइल किलिंग में किया जाता है. यह देखने में पेन की तरह ही लगता है लेकिन जब इसका ढक्कन खोलकर उसमें इसके बुलेट को डालकर पुश किया जाता है तो काम तमाम हो जाता है. वहीं हत्यारा आसानी से बचकर भाग निकलता है. जबकि लोगों को इसका आभास नहीं हो पाता है.

7 पेन पिस्टल एवं 14 जिंदा कारतूस बरामद

बिहार के मुंगेर पुलिस ने इस बार एक-दो नहीं बल्कि 7 पेन पिस्टल बरामद किया है. साथ ही 14 जिंदा कारतूस भी मिले हैं. इस मामले में पश्चिम बंगाल से आए खरीदार सहित तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जिनके पास से एक लाख 90 हजार रुपया भी पुलिस ने जब्त किया है. आर्म्स एक्सपर्ट ने बताया कि ये घातक पेन पिस्टल हाई वैल्यू टारगेट को मारने के काम आता है. सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने मीडिया को जानकारी दी कि बाटा चौक के समीप कोतवाली थानाध्यक्ष धीरेंद्र पांडे के नेतृत्व में रोको-टोको अभियान के तहत वाहन चेकिंग की जा रही थी. पुलिस को देखकर ट्रिपल लोड मोटरसाइकिल सवार भागने लगे. जिन्हें खदेड़कर अशोक स्तंभ के पास पुलिस ने पकड़ लिया. जब पुलिस ने तीनों की तालाशी तो उनके पास से 7 पेन पिस्टल, 14 जिंदा कारतूस, 1.90 लाख रूपया बरामद किया गया.

बंगाल में होनी थी सप्लाई

पुलिस ने तीनों का मोबाइल और मोटर साइकिल को जब्त कर लिया. वहीं मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह गांव निवासी मो जमशेर उर्फ नफरू, पश्चिम बंगाल के गोपाल नगर थाना क्षेत्र के क्षमता मिठुपाड़ा निवासी विलाल मंडल एवं अरमान मंडल को गिरफ्तार कर लिया. बताया गया कि मो जमशेर उर्फ नफरू कुख्यात हथियार तस्कर है. जो पहले भी जेल जा चुका है. उसने बेचने के लिए बहुत पहले ही पेन पिस्टल व उसका कारतूस मंगा रखा था.

लेकिन उस हथियार का खरीदार उसे नहीं मिल पा रहा था. जिसके बाद उसने पश्चिम बंगाल के तस्करों से संपर्क किया. इसी हथियार को खरीदने के लिए अरमान मंडल व विलाल मंडल मुंगेर आया था. हथियार की आपूर्ति बाजार में ही की गयी थी. जिसके बाद जमशेर पश्चिम बंगाल के तस्कर को सुरक्षित स्थान पर ले जा रहा था. इसी दौरान वह गिरफ्तार हो गया. गिरफ्तार तस्कर ने बताया कि 25 हजार की दर से प्रति पेन पिस्टल की उसने खरीदारी की थी.

जिसे लेकर वह शाम में पश्चिम बंगाल ट्रेन से चला जाता. मालूम हो कि मुंगेर जो बिहार ही नहीं देश में हथियारों की मंडी के नाम से जानी जाती है, जहां एके-47 से लेकर छोटे हथियार बड़े आराम से मिल जाते है, पर अब तक पेन पिस्टल यहां नही मिला था. मुंगेर से पेन पिस्टल का मिलना अपने आप में एक बड़ी बात है. मुंगेर में इसका मिलना बड़ी बात है पर यह मुंगेर का बना हुआ नहीं है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *