ह’थियार के बल पर अपरा’धियों ने स्वर्ण व्यवसायी से लू’टे 5 लाख के आभूषण ; दहशत फ़ैलाने के लिए की फाय’रिंग

0 minutes, 0 seconds Read

MOTIHARI DESK –   मोतीहारी जिले में अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. इस बार अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को निशाना बनाते हुए करीब ₹5 लाख मूल्य के आभूषण हथियार के बल पर लूट लिए. लूट के दौरान उनके द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग भी की गई ताकि कोई उनका पीछा ना करें. बताया जा रहा है की घर से दुकान जा रहे स्वर्ण व्यवसायी से अपराधियो ने हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया है. जिसके बाद अपराधी फायरिंग करते हुए फरार हो गए.

सूचना मिलते ही कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है. वही पुलिस घेराबंदी कर अपराधियो के गिरफ्तारी के लिए छपेमारी में जुटी है. घटना जिले के आदापुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के समीप की बतायी जा रही है. घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि स्वर्ण व्यव्सायी संतोष कुमार घर से दुकान पर आ रहा था. उसी बीच पहले से घात लगाए अपराधियों ने आभूषण लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए.

अपराधियो ने दहशत फैलाने के लिए तीन राउंड फायरिंग भी किया. उस दौरान अपराधी 5 लाख के गहनों के लूट की घटना को अंजाम देकर भागने में सफल रहे। इस सम्बन्ध में आदापुर थाना थाना अध्यक्ष डॉ राजीव नयन प्रसाद ने बताया की स्वर्ण व्यवसायी से लूट की घटना हुई है. उन्होंने कहा कि अपराधियो द्वारा लूट की घटना के बाद फायरिंग की बात भी बतायी जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *