हथियार के बल पर अपराधियों ने जिले के दो जगहों पर लूटपाट की घटना को दिया अंजाम ; जांच में जुटी पुलिस

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –   सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में अपराधियों ने कुछ समय के अंतराल पर लूटपाट की दो घटनाओं को अंजाम दिया है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों ही मामलों की जांच पड़ताल कर रही है. शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत श्यामचक रेलवे ओवरब्रिज के समीप दो मोटरसाइकिल सवार चार अपराधकर्मियों द्वारा पिस्टल का भय दिखाकर गले से सोने का चेन व मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया गया है. इस मामले में पीड़ित व्यक्ति वैशाली जिला के विदुपुर थाना अंतर्गत शीतलपुर कमालपुर गांव निवासी सुरेश राम का पुत्र बब्लु कुमार बताया गया है. जिसमें से दो मोबाइल तथा उनके साथी अविनाश कुमार से एव मोबाइल एवं सोने का चेन लूओ लेने की घटना कारित की गयी है. इस संबंध में पीडित के फर्द बयान के आधार पर भगवानबाजार थाना कांड सं0-349/25 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है.

Add

इसी क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं संबंधित पदाधिकारियों को घटना के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन, घटना से जुड़ी सभी पहलुओं की जांच, कांड के त्वरित उदभेदन एवं दोषियों को गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है.

वहीं दूसरी घटना में जिले के गड़खा थानान्तर्गत एनएच-722 ग्राम मैकी आलमारी फैक्ट्री के पास तीन मोटरसाइकिल सवार चार अपराधकर्मियों द्वारा हथियार का भय दिखाकर लूट की घटना कारित की गयी है. इस मामले में भेल्दी थाना क्षेत्र के कटसा गांव निवासी पीड़ित मीर प्रसाद राय के पुत्र रवीन्द्र राय के द्वारा बताया गया है कि उस दौरान उनसे सोने का चेन एवं कुछ अन्य सोने का आभूषण अपराधकर्मियों द्वारा लूट ली गयी है. इस संबंध में पीड़ित रवीन्द्र राय के लिखित आवेदन के आधार पर गड़खा थाना कांड सं0-473/25 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है. सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर घटना से जुड़ी सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. वहीं घटनास्थल का निरीक्षण अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर द्वारा किया गया है. कांड के त्वरित उदभेदन एवं दोषियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है. शीघ्र ही दोषियों को गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. सारण पुलिस जिले में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु कटिबद्ध है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *