ह’थियार के अलग-अलग पार्ट्स लाकर उसे असेंबल कर बनाना था ह’थियार ; पुलिस ने ह’थियार के पार्ट्स व स्प्रिट के साथ दो अ’पराधियों को किया गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र अंतर्गत परशुरामपुर दियारा में अपराधियों के द्वारा हथियार बनाने को लेकर हथियार के अलग-अलग पार्ट्स को इकट्ठा किया जा रहा था, जिसे असेंबल कर हथियार बनाया जाना था. लेकिन, वाहन जांच के दौरान मामला खुल गया और पुलिस ने दो अपराधियों को हथियार के अलग-अलग पार्ट्स और स्प्रिट के साथ गिरफ्तार कर लिया. अमनौर थाना पुलिस एवं एसटीएफ की टीम ने छापेमारी एवं वाहन जांच के क्रम में दो अपराधियों को 35 लीटर अवैध स्प्रिट के साथ तीन मोबाइल को जब्त किया गया. वहीं उनके पास से 02 देसी कट्टा, 04 जिन्दा कारतूस एवं 03 मोबाइल को जब्त किया गया.

गिरफ्तार अपराधियों में अमनौर थाना क्षेत्र के परशुरामपुर निवासी पंकज सिंह और अर्जुन साह शामिल हैं. पूछताछ के क्रम में उनके निशानदेही पर वर्ष 2022 में हुई जहरीली शराब कांड में बचे हुए 50 लीटर जहरीली शराब एवं इनके अलावे 70 लीटर अन्य शराब 2 चोरी की मोटरसाइकिल एवं हथियार के पार्ट्स को बरामद किया गया. इस मामले में सारण एसपी डॉक्टर गौरव मंगला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर दोनों अपराधियों को जेल भेज दिया गया है. इसके पूर्व पंकज सिंह के खिलाफ अमनौर थाने में 9 मामले मकेर थाने में 2, मुजफ्फरपुर सरैया थाना में 2, इसुआपुर थाने में 2 प्राथमिकी दर्ज है. वही इसके पूर्व अर्जुन साह के खिलाफ अमनौर थाने में एक प्राथमिक की दर्ज है.

वर्ष 2022 की जहरीली कांड का 50 लीटर शराब बरामद

एसपी ने बताया कि वर्ष 2022 में हुई जहरीली शराब के कांड में बची हुई 50 लीटर जहरीली शराब को भी उनके पास से जब्त किया गया है. इसके अलावे 70 लीटर अन्य शराब, 02 चोरी के मोटसारइकिल एवं 02 देसी कट्टा, 04 जिन्दा कारतूस एवं 03 मोबाइल एवं हथियार के पार्ट्स बरामद किए गए हैं. इस संबंध में अमनौर थाना कांड संख्या-91/24 एवं 33/34 बिहार उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *