हम नेता व उसकी पत्नी चलाते थे सेक्स रैकेट ; सेंट्रल पार्क और सुभद्रा होटल के साथ एक घर भी किया गया सील

0 minutes, 3 seconds Read

MUZAFFARPUR DESK –  मुजफ्फरपुर पुलिस ने सेक्स रैकेट मामले में बड़ी कार्रवाई की है. सेंट्रल पार्क और सुभद्रा होटल को सील कर दिया है. इसके अलावा जिस मकान से लड़की मिली थी, उसे भी सील किया गया है. वहीं फरार तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के छापेमारी की जा रही है. अब तक इस मामले में 5 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इस पूरे रैकेट को मुशहरी प्रखंड के HAM पार्टी के युवा मोर्चा के अध्यक्ष दिलीप पासवान अपनी पत्नी किरण के साथ मिलकर चला रहे थे. मामले के खुलासे के बाद पार्टी ने आरोपी दिलीप को पार्टी से निकाल दिया है. पुलिस ने हम नेता, उसकी पत्नी, एक ऑटो ड्राइवर, दो होटल के मालिकों को गिरफ्तार किया है. जबकि चार लड़कियों का रेस्क्यू किया गया है.

10 जून को एक लड़की ने फोन कर कहा प्लीज, हम लोगों को बचा लीजिए

दरअसल, 10 जून को शाम चार बजे के करीब नगर थाना के SHO शरत कुमार को अननोन नंबर से एक लड़की ने कॉल किया. लड़की ने बताया कि वह एक घर में फंसी हुई है, जबरन उससे देह व्यापार कराया जा रहा है. वह नहीं जानती कि उसे कहां रखा गया है. उसके साथ तीन और लड़कियां हैं. प्लीज, हम लोगों को बचा लीजिए. इसके बाद पुलिस ने किसी तरह लड़की से उसका लोकेशन पूछा और वहां तक पहुंची. देर शाम 4 लड़कियों का रेस्क्यू किया गया. इस मामले में डीएसपी टाउन 1 सीमा देवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है.

भोली-भाली भटकी लड़कियों को करते थे टारगेट

टाउन डीएसपी ने बताया था, ‘एक ऑटो भी जब्त किया गया है, जिसका ड्राइवर उन भोली-भाली लड़कियों को टारगेट करता था, जो घर से झगड़ा करके भटकती हुई मिलती थी. इस बारे में वो पहले किरण को बताता था, जो लड़कियों को जॉब और रहने का लालच देकर देह व्यापार में धकेल देती थी.

मकान मालिक को भी बनाया जाएगा अभियुक्त

डीएसपी सीमा देवी ने बताया कि ‘मकान मालिकों को बताया गया है कि किराए पर मकान देने से पहले किरायदारों का सत्यापन करवाना जरूरी है. ‘दिलीप कुशवाहा कई सालों से उक्त मकान को किराया पर लिए हुए था लेकिन मकान मालिक ने उसका सत्यापन नहीं करवाया था, जो कानूनन गलत है. इसी कारण मकान मालिक को भी इस कांड में अभियुक्त बनाया जाएगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *