अपराधियों ने बिल्डर को गो’लियों से भू’ना

0 minutes, 1 second Read

PATNA DESK – राजधानी पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने बिल्डर की गोली मारकर हत्या कर दी है. मृत बिल्डर की पहचान सुनील सिंह के रूप में की गई है. वह संचार कॉलोनी रामकृषणा नगर में सपरिवार रहते थे. वहीं घटना के बाद खानापूर्ति के लिए पुलिस मौके पर पहुंच गई है. घटना बुधवार देर शाम 8.30 की है. बताया जा रहा है कि बाइक बदमाशों ने बिल्डर को संचार कॉलोनी पुलिया के पास गोली मारी है.

 

मृतक के शव के पास से ही गोली का खोखा भी मिला है. वहीं मृत बिल्डर के परिजनों के साथ इलाके के लोगों की भीड़ भी मौके पर पहुंच गई है. लोगों में इस हत्या के बाद डर का माहौल है. बता दें कि पटना में पिछले कुछ दिनों से लगातार बिल्डरों को रंगदारी और जान से मारने की धमकी दी जा रही है. इससे पहले भी पटना में बिल्डरों पर हमले की खबरे सामने आ रही थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *