घर के समीप खेल रहे मासूम बच्चे को बोलेरो ने रौंदा ; आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक को पकड़ पिटाई के बाद पुलिस को सोंपा

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के कोपा थाना क्षेत्र अंतर्गत पचरुखिया गांव में बोलेरो की चपेट में आने से चार वर्षीय मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. मृत बच्चा जिले के कोपा थाना क्षेत्र के पचरुखिया गांव निवासी भोला कुमार बताया जाता है. इस संदर्भ में सदर अस्पताल में परिजनों ने बताया कि पट्टीदारी में शादी समारोह की तैयारी चल रही थी. उस दौरान बच्चा सड़क के समीप खेल रहा था. घुमाव होने के कारण तेज गति से आ रही बोलेरो की चपेट में आ गया. वही स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा बोलेरो चालक व गाड़ी को पकड़ लिया गया है. बताया जाता है कि बच्चे के पिता आंध्र प्रदेश में प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं.

Add

वहीं मौके पर पहुंचे कोपा थानाध्यक्ष पिंटू कुमार के द्वारा घटना के संदर्भ में जानकारी प्राप्त की गई. वही दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने वाहन को पकड़ चालक की पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस चालक को गिरफ्तार कर थाने ले गए. वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि घर के समीप दो-दो ब्रेकर बनाए गए हैं लेकिन इसके बावजूद भी आए दिन वाहन चालकों द्वारा तेज रफ्तार से सड़क पार की जाती है. देर शाम तक सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया चल रही थी. समाचार प्रेषक तक प्राथमिकी की प्रक्रिया भी जारी थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *