एक पखवाड़े में दूसरी बार सदर अस्पताल स्थित एसएनसीयू के समीप खंडहरनुमा भवन में लगी आग ; फायर ब्रिगेड ने पहुंच कर आग पर पाया काबू

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  छपरा सदर अस्पताल स्थित एसएनसीयू के समीप स्थित भवन खंडहरनुमा भवन में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया. वहां से धुएं का गुबार निकलने लगा. जिसके बाद एसएनसीयू में भर्ती मासूम के परिवार वालों के द्वारा इस घटना की सूचना अस्पताल कर्मियों को दी गई. सूचना के बाद अस्पताल प्रबंधन हरकत में आया और इस घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई. सूचना के बाद फायर ब्रिगेड का दमकल वाहन वहां पहुंचकर आग पर काबू पाया, नहीं तो आग फैलती तो एसएनसीयू भवन को भी नुकसान हो सकता था, जहां दर्जनों मासूम उपचाररत है. वहीं इस घटना को लेकर थोड़ी देर के लिए वहां अफरातफरी भी मची रही.

Add

एक पखवाड़े में दूसरी घटना

बता दें कि करीब 12 दिन पहले एसएनसीयू के सामने स्थित भवन निर्माण विभाग के खंडहरनुमा भंडार में भी आग लग गई थी. जहां भवन निर्माण विभाग के द्वारा वहां तैनात चौकीदार गणेश प्रसाद के द्वारा आग पर काबू पाये जाने का प्रयास किया जा रहा था. तभी, सूचना के बाद भगवान बाजार थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उस खंडहरनुमा भवन के खिड़की से अंदर पानी फेंक कर आग बुझाया गया था.

गंजेरियों और नशेरियों के कारण हो सकता है कोई बड़ा हादसा

बता दें कि छपरा सदर अस्पताल स्थित एसएनसीयू के बगल एवं सामने स्थित दोनों खंडहरनुमा भवन में गंजेरियों और नशेरियों का जमावड़ा लगा रहता है. गंजेरियों के द्वारा ही गांजा पीने के बाद आग उसमें छोड़ा गया था जिसके कारण आग लगी है. ऐसी स्थिति में एक पखवाड़े के अंदर इस दूसरी घटना ने अस्पताल प्रबंधन को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है. ऐसी स्थिति में किसी बड़े हादसे की आशंका को भी नकारा नहीं जा सकता है. वहीं सदर अस्पताल से चोरी की लगभग सभी घटनाओं में इनकी संलिप्तता कहीं ना कहीं जरूर पाई जाती है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *