कोरियर कंपनी से लूट मामले में एक अपराधी गिरफ्तार; लूट का माल के साथ 27 जिंदा कारतूस व एक मैगजीन बरामद

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर के मुफस्सिल थाना पुलिस ने ब्लु डार्ट कोरियर कंपनी से लूटे गए सामान के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. जिसके पास से लूट का माल के साथ 27 जिंदा कारतूस एवं एक मैगजीन बरामद किया गया है. गिरफ्तार अपराधी मुफस्सिल थाना क्षेत्र का राहुल कुमार बताया जाता है. इस संदर्भ में मुफस्सिल थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि मुफस्सिल थाना अंतर्गत बीते 12 अक्टूबर को मठिया मोड़ स्थित ब्लू डार्ट कोरियर कंपनी दुकान से तीन अपराधियों ने पंद्रह हज़ार नगद समेत अन्य सामान की लूट की घटना को अंजाम दिया था.

जिसके बाद पुलिस को सीसीटीवी व सर्विलांस के आधार पर अभिषेक सिंह, गोलू सिंह तथा दिव्यांश कुमार को इस लूट की घटना में शामिल होने की बात सामने आई. जिसके बाद पुलिस ने इन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर राहुल कुमार, जो अभिषेक सिंह का किराएदार है उसकी भूमिका सामने आई. राहुल के कमरे में ही लूटे गए सभी सामानों का बंटवारा किया गया था. इसके साथ ही राहुल को भी लूट का एक हिस्सा दिया गया था. जिसके बाद पुलिस ने दबिश देते हुए राहुल को हिरासत में लेकर सख़्ती से पूछताछ की तो यह बात सामने आई की अभिषेक सिंह अपने घर के तहखाना में ही लूट के सारे सामान व कारतूस को रखा है.

 

पुलिस ने जब तहखाना की तलाशी ली तो वहां से 27 गोली व एक खाली मैगजीन समेत लूट के समानो को भी बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि अभिषेक सिंह व गोलू सिंह गड़खा थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप लूट के मामले में दो दिन पहले ही जेल गये है. वही दिव्यांश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. छापामारी टीम में पु अ नि निधि कुमार, पी एस आई ओम प्रकाश, राजेश कुमार, गुलशन कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *