जेंडर आधारित हिंसा के खिलाफ अभियान : महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर क्राइम शिकायत 1930, दहेज प्रथा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की थी गई जानकारी

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK –  जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध 16 दिवसीय अभियान के तहत आज सारण जिले के गड़खा प्रखंड अंतर्गत हेमतपुर कसीना गांव में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन सारण की जिला मिशन समन्वयक निभा कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों में लैंगिक समानता, सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति व्यापक जागरूकता कार्यक्रम किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में लैंगिक समानता, बाल सुरक्षा कानूनों, जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम तथा ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के प्रति जागरूक किया गया एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी कल्याणकारी योजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई.

Add

बाल विवाह पर उन्मूलन, लिंग समानता पर चर्चा, सभी इमरजेंसी हेल्प लाईन नंबर के संबंध में महिला हेल्पलाइन -181, चाइल्ड हेल्पलाइन -1098, साइबर क्राइम शिकायत -1930, दहेज प्रथा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का महत्व, बाल विवाह के दुष्परिणाम एवं कानून, जेंडर आधारित हिंसा और उसके प्रकार,लैंगिक भेदभाव के दुष्प्रभाव, POCSO Act के तहत बच्चों के अधिकार, सुरक्षा के प्रावधान एवं दंड, बालकों व बालिकाओं के लिए उपलब्ध विशेष सुरक्षा एवं संरक्षण उपाय, लैंगिक हिंसा की रोकथाम एवं समाज में लैंगिक समानता स्थापित करने के प्रभावी तरीकों पर विस्तृत रूप से बताया गया.

बच्चों को यह भी बताया गया कि हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में कैसे सुरक्षित रहें और किससे सहायता प्राप्त करें. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन के वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ सत्येंद्र कुमार, जेंडर विशेषज्ञ सुजाता एवं जीविका दीदिया और स्थानीय महिलाएं शामिल हुई. कार्यक्रम के अंत में जिला मिशन समन्वयक द्वारा कन्या जन्म उत्सव के तहत 5 लाभार्थियों को बेबी किट प्रदान किया गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *