दो वर्ष पहले ही हुई थी शादी ; दहेज के लिए ससुराल वालों ने कर दी हत्या, नामजद प्राथमिकी दर्ज

0 minutes, 3 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –   दहेज पर जागरूकता एवं जिला प्रशासन के लाभ प्रयास के बाद भी दहेज हत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. जिले में आए दिन दहेज हत्या के मामले सामने आ रहे हैं. ताजा मामला जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र से आया है. मृत विवाहिता जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के आमा परसा गांव निवासी प्रेम सिंह की 23 वर्षीय पत्नी अंकिता कुमारी बताई गई है. जो कि सहाजितपुर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी स्व राम ईश्वर सिंह की पुत्री थी. पिता की मौत के बाद उसकी मां और भाई दोनों जम्मू में रहते हैं. इस घटना की सूचना मिलते ही वे लोग जम्मू से छपरा के लिए निकल चुके हैं. वहीं घटना के बाद विवाहिता के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो चुके हैं. इस घटना की सूचना उसके चाचा को पड़ोसियों के द्वारा दी गई.

सूचना के बाद वे लोग इसुआपुर थाना पहुंचे, जहां पुलिस को साथ लेकर जब अंकिता के ससुराल पहुंचे तो देखा कि वह घर में मृत पड़ी है और घर में एक बच्ची को छोड़कर सभी लोग फरार हैं. इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. इस संबंध में मृतका के चाचा के द्वारा बताया गया कि दो वर्ष पूर्व उनके द्वारा अंकिता की शादी इसुआपुर थाना क्षेत्र के आमा परसा निवासी प्रेम सिंह के साथ शक्ति अनुसार दान-दहेज के साथ की गई थी. दो वर्ष भी नहीं बीते कि ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी है. मृतका के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि दहेज के लिए अंकित की फंदा लगाकर हत्या की गई है और हत्या के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो चुके हैं. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *