बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने युवक के सीने में मारी गोली ; गंभीर

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के एकमा थाना क्षेत्र अंतर्गत भुईली नहर के समीप बेखौफ हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी. जिसके बाद गांव में सनसनी फैल गई. जख्मी व्यक्ति स्थानीय थाना क्षेत्र के मरवठ आमडाढी गांव निवासी धूपनाथ यादव का पुत्र गुड्डू यादव बताया गया है. जिसको अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मार दी है. बताया जा रहा है कि गुड्डू यादव अपनी मोटरसाइकिल से मरवठ आमडाढी जा रहा था, तभी सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने उन पर अचानक हमला कर दिया.

Add

हमलावरों ने गुड्डू की छाती में गोली मार दी जिसके बाद वह मौके पर ही मोटरसाइकिल से गिर पड़े और तड़पने लगे. तब आसपास मौजूद चरवाहों ने पहचान कर तुरंत उन्हें उठाया और एकमा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां
इलाज कर रहे डॉ एस कुमार ने बताया कि घायल की हालत अभी स्थिर है. गोली छाती को भेदते हुए पीठ की ओर जाकर अटक गई है. जिसे ऑपरेशन कर निकाल लिया गया है. वहीं, घायल के चाचा केदार यादव ने बताया कि गुड्डू बिजली का काम कर अपने घर और दुकान दोनों संभालते थे, और उसी से अपने बच्चों का पालन-पोषण करते थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *