फिर निजी नर्सिंग होम में उपचार के दौरान महिला की मौत के बाद बवाल ; पहुंची पुलिस

0 minutes, 6 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले में फर्जी नर्सिंग होम में उपचार के दौरान मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. आये दिन किसी न किसी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान मरीज के मरने की घटनाएं हो रही है और हंगामा भी हो रहे हैं. फिर ताजा मामला छपरा शहर से ही सामने आया है. जहां शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत काशी बाजार चौक के समीप स्थित एक निजी नर्सिंग होम में उपचार के दौरान महिला की मौत के बाद परिवार वाले आक्रोशित हो गए और हो-हंगामा के बीच 112 डायल पुलिस को सूचना दी गई.

Add

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ की. लेकिन, देर रात होने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका है. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया भी पूरी नहीं हो सकी थी. इस संबंध में मृत महिला के परिवार वालों ने बताया कि उन लोगों के द्वारा बीते दिन शहर के काशी बाजार स्थित एक नर्सिंग होम में उपचार के लिए भर्ती कराए थे, जहां ब्लड चढ़ाने के दौरान महिला की मौत हो गई.

 

मृत महिला सारण जिले के मकेर थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर गांव निवासी योगेंद्र मांझी की 25 वर्षीय पत्नी नेहा देवी बताई गई है. परिवार वालों ने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले उसकी डिलीवरी हुई थी. लेकिन तबीयत खराब रह रहा था. जिसको लेकर उन्होंने उसको काशी बाजार स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया था. जहां खून चढ़ाने के दौरान उसकी मौत हुई है. इस घटना के बाद परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंचे 112 डायल पुलिस एवं भगवान बाजार थाना पुलिस ने फिलहाल शव को कब्जे में लेकर सदस्य स्थल भेजा है. लेकिन समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी. वही नर्सिंग होम के चिकित्सक को पूछताछ के लिए थाना ले जाया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *