अनियंत्रित होकर टेंपो पलटने से एक युवक की मौत के बाद मातम

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा-बनियापुर मुख्य मार्ग पर बनियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चेतन छपरा गांव के समीप अनियंत्रित होकर टेंपो पलटने से एक युवक की मौत मौके पर हो गई. मृत युवक की पहचान बनियापुर थाना क्षेत्र के बरैढा गांव निवासी प्रभु राय के 18 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार के रूप में की गई.

सूचना के मिलते ही उसके घर वालों में कोहराम मच गया. परिजन रोते पीटते घटना स्थल पहुंचे और शव की शिनाख्त की. वहीं मौके पर पहुंची बनियापुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सचिन कुमार टेंपो से गांव लौट रहा था उसी बीच बनियापुर थाना अंतर्गत चेतन छपरा गांव के समीप टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई. जिसके कारण उसके नीचे दबकर टेंपो सवार सचिन मौत हो गई. इस घटना के बाद घरवालों में कोहराम मचा हुआ है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *