फांसी लगाकर युवती ने किया खुदकुशी ; परिवार में मचा कोहराम

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के रिविलगंज थाना अंतर्गत सिरिसिया रामपुर गांव में एक युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया. जिसके बाद घर परिवार में कोहराम मच गया. मृत युवती स्थानीय थाना क्षेत्र के सिरिसिया रामपुर गांव निवासी राजबली राम की 18 वर्षीय पुत्री ज्योति कुमारी बताई गई है. उसका शव घर के कमरे में रस्सी के सहारे फंदे से लटकते हुए पाया गया. जब परिवार वालों ने उसे फंदे पर लटकते पाया तो घर में चीख-पुकार मच गई. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

फिलहाल युवती के खुदकुशी किए जाने के कारणों के विषय में जानकारी हासिल नहीं हो सकी है. वही परिवार वाले भी कुछ बताने से परहेज करते रहे. इस घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चा भी की जा रही है. वहीं गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर खुदकुशी किए जाने की बात भी बताई जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *