इनर व्हील क्लब की नई अध्यक्ष बनी शिल्पी ; तनु जायसवाल ने बीते वर्ष के कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत कर क्लब के सभी सदस्यों का आभार प्रकट कर उनको किया सम्मानित

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – इनर व्हील क्लब ऑफ सारण डिस्ट्रीक्ट-325 की अध्यक्ष तनु जायसवाल की अध्यक्षता सत्र 30 जून को समाप्त हुआ. वही 1 जुलाई से नए सत्र की शुरुआत हो गई. नये सत्र में इनर व्हील क्लब ऑफ सारण डिस्ट्रीक्ट-325 की अध्यक्ष शिल्पी कुमारी को बनाया गया है. वहीं सत्र समाप्ति के अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती जायसवाल ने शहर के नगरपालिका चौक स्थित एक होटल में सम्मान समारोह आयोजन कर धूमधाम से मनाया गया. इस कार्यक्रम के मौके पर मुख्य अतिथि इनर व्हील छपरा की PDC गायत्री आर्यानी एवं डिस्ट्रीक्ट एनवायरमेंट चेयरमैन, क्लब अध्यक्ष तनु जायसवाल एवं इंस्टिट्यूट मेम्बर द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई.

मंच संचालन पूर्व अध्यक्ष अनिता राज ने अपनी मधुर वाणी से संचालित किया. वहीं अध्यक्ष तनु जायसवाल ने अपने पूरे वर्ष में किए गए महत्वपूर्ण सामाजिक कार्यों को सामने रखा. जिसमें राजेंद्र स्टेडियम के समीप स्टील चेयर शेड, गरीब लड़की को कम्प्यूटर देना, एक गरीब व्यक्ति को परिवार के पालन पोषण हेतु ऑटो रिक्शा दिया जाना सहित अनेक कार्यों की जानकारी सभी सदस्यों एवं मिडिया को दिया. जिसे सुनकर मुख्य अतिथि गायत्री आर्यानी बहुत खुश हुई और उनको इस कार्य के लिए बधाई दी.

अध्यक्ष तनु जायसवाल ने मिडिया कर्मियों को उनके सक्रिय सहयोग के लिए आभार जताया एवं उन्हें सम्मानित किया. साथ ही क्लब की सभी एक्सक्यूटिव मेम्बर एवं क्लब के कार्य में सहयोगियों को अंगवस्त्र एवं मेमोन्टो देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के अंत में पूर्व अध्यक्ष सुषमा गुप्ता के पिता एवं पत्रकार प्रभास रंजन को मरणोपरांत सम्मान के साथ दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि भी दी गई. इस अवसर पर अतिथि के रूप में इनर व्हील छपरा से आई पूर्व अध्यक्ष रानी सिन्हा,

अध्यक्ष सरिता राय, CGR मधुलिका तिवारी, रोटरी सारन से आए पुर्व अध्यक्ष पंकज कुमार, राकेश कुमार, राजेश कुमार, राजेश फैशन, विकास कुमार, राजकुमार गुप्ता, सचिव मनोज कुमार एवं इनर व्हील सारण की सभी मेम्बर मौजूद थी. इसकी जानकारी क्लब की एडिटर रूपा गुप्ता ने दिया. इस अवसर पर नगर निगम की उप मेयर रागिनी गुप्ता को भी उनके द्वारा क्लब को किये गए सहयोग के लिए सम्मानित किया गया. साथ मे मेयर पति धर्मनाथ पिंटू को अंगवस्त्र दे अध्यक्षा ने सम्मानित किया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *