छपरा सदर अस्पताल परिसर से क्वार्टर खाली कराई जाने को ले 102 एंबुलेंस कर्मियों ने डीपीएम के खिलाफ जताया आक्रोश

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK –  छपरा सदर अस्पताल परिसर स्थित क्वार्टर खाली कराए जाने को लेकर 102 एंबुलेंस कर्मियों और ईएनटी कर्मियों के द्वारा जिला स्वास्थ्य समिति कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा हंगामा किया गया. कर्मियों का आरोप है कि उन्हें जबरन आवास खाली करने के लिए कहा जा रहा है, जबकि अन्य कर्मचारी उसी परिसर में निवास कर रहे हैं और उन्हें नहीं हटाया जा रहा है. हंगामे के बाद सभी कर्मी जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे और डीएम को पूरे मामले की जानकारी दी. एंबुलेंस महासंघ के प्रदेश संयोजक मोब्बसीर हुसैन ने आरोप लगाया कि जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM) अरविंद कुमार अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं.

Add

उन्होंने हर महीने भुगतान बिलों पर हस्ताक्षर करने से इनकार करने, अपशब्द कहने और प्रशासनिक अनियमितताओं का आरोप लगाया. वहीं 102 नंबर एंबुलेंस चालक कृष्ण कुमार ने कहा कि डीपीएम द्वारा दोहरा मापदंड अपनाया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दिन पूर्व डीपीएम ने शराब के नशे में चालक राजू कुमार के साथ मारपीट की थी, लेकिन प्राथमिकी दर्ज कराने से सभी कर्मचारी डर रहे थे. कर्मियों ने आरोप लगाया कि डीपीएम और अन्य अधिकारी आए दिन शराब के नशे में रहते हैं और कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *