दुर्गा पूजा एवं विजयादशमी को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर ड्रोन से होगी निगरानी ; सिविल ड्रेस में भी पुलिस कर्मी रहेंगे प्रतिनियुक्त

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – दुर्गा पूजा मेला के दौरान शहर में जुटने वाली भारी भीड़ को देखते हुए सभी संवेदनशील स्थलों एवं भीड़-भाड़ वाले जगह पर पुलिस बल, पुलिस पदाधिकारी, दंडाधिकारी एवं सादे लिवास में भी पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है. प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी को संवेदन स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने एवं सामाजिक तत्वों के विरुद्ध दंडात्मक एवं निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. जिलाधिकारी के निदेशानुसार विधि व्यवस्था संधारण हेतु ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी.


जिला स्तर पर जिला नियंत्रण कक्ष 09 अक्टूबर से कियाशील रहेगा. जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06152-242444 है। जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में अपर समाहर्ता मुकेश कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक डॉ० राकेश कुमार (मुख्यालय) रहेंगे. सभी थाना के साथ एक दंडाधिकारी प्रतिनिधित्व किए गए हैं इसके साथ ही लगभग 20 सुरक्षित दंडाधिकारी जिला नियंत्रण कक्ष में तैनात रहेंगे जो आवश्यकता अनुसार संबंधित जगहों पर जाकर विधि व्यवस्था संधारण में सहयोग करेंगे. बता दें कि पूजा समिति एवं आयोजनों को पूर्व में ही प्रतिमा के अधिष्ठापन, विसर्जन एवं जुलूस हेतु आदेशित कर दिया गया है.

आदेश का उल्लंघन करने की स्थिति में पूजा समिति एवं आयोजकों पर सुसंगत अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी. सभी पूजा समितियों को जिला प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देश के अनुरूप ही मूर्ति विसर्जन एवं जुलूस का आयोजन करना होगा. सभी पूजा समितियों को पूजा पंडाल पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने का निर्देश भी दिया गया है. जुलूस के दौरान डीजे बजाने, भड़काऊ गाना, अश्लील गाना पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *