दुकान पर चढकर गिट्टी बालू व्यवसायी को अपराधियों ने मारी गोली

0 minutes, 0 seconds Read

GOPALGANJ DESK – गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना अंतर्गत इस्लामिया स्कूल के समीप अपराधियों ने दुकान पर चढ़कर हार्डवेयर व्यवसायी को गोली मार दी. इस घटना के बाद व्यवसायियों में आक्रोश भर गया. वही अपराधी हथियार लहराते हुए आसानी से भाग निकले. वहीं गोली लगने से जख्मी दुकानदार को परिजनों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

वहां उसकी स्थिति नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया है. फिलहाल, युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है.जख्मी युवक की पहचान ऊंचकागांव थाना क्षेत्र के उजड़ा नारायणपुर गांव निवासी बसन्त शर्मा के पुत्र दिलीप शर्मा के रूप में की गई है. फिलहाल, इस घटना के बाद स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामने की जांच में जुटी है. इस घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि जख्मी युवक मीरगंज थाना क्षेत्र के इस्लामिया स्कूल के पास स्थित अपने गिट्टी बालू के दुकान पर रोज की तरह बैठा था,

जहां बाइक सवार पहुंचे अपराधी हेलमेट पहने ही उसके दुकान में घुसे और उसे गोली मार कर हथियार लहराते हुए भाग निकले. इस घटना के संबंध में मृतक के पिता ने बताया कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं है लेकिन होटल के पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था. जिसमें किराया और बकाया राशि नहीं देने को लेकर उनके द्वारा होटल में ताला लगा दिया गया था. हो ना हो उसी घटना को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है. वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *