डीएसपी ने पहले बनवाया अपना फर्जी आधार कार्ड फिर सभी जालसाजों को किया गिरफ्तार

0 minutes, 0 seconds Read

BAREILLY DESK – उत्तर प्रदेश में बरेली पुलिस ने जालसाजों के एक गिरोह का खुलासा है. इस गिरोह के लोग मोटी रकम लेकर आयुष्मान कार्ड से लेकर जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, फर्जी आधार कार्ड, पैन गार्ड एवं अन्य दस्तावेज तैयार करते थे. इनके संबंध में आर्मी इंटेलिजेंस को इनपुट मिले थे. इस इनपुट का सत्यापन करने के लिए पहचान बदल कर बरेली पुलिस के डीएसपी पंकज श्रीवास्तव आरोपियों के ठिकाने पर पहुंचे. उन्होंने आरोपियों से आधार कार्ड बनाने को कहा तो महज 5 मिनट में उनके सामने ही अधार कार्ड बनाकर दे दिया. इसके बाद पुलिस ने 5 आरोपियों को मौके से अरेस्ट किया है.

पुलिस के मुताबिक लखनऊ आर्मी इंटेलिजेंस के जालसाजों के इस ठिकाने के बारे में इनपुट मिले थे. इसमें बताया गया था कि फरीदपुर और बिथरी चैनपुर के आसपास जन सेवा केंद्र में फर्जी आयुष्मान कार्ड फर्जी आधार कार्ड फर्जी पैन कार्ड बनाए जा रहे हैं.यही इनपुट आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को दिया. इसके बाद एसएसपी बरेली ने सीओ सिटी पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम का गठन करते हुए जालसाजों के ठिकाने की पड़ताल को कहा.


ये सामान हुए बरामद

पुलिस ठीम जब मौके पर पहुंची तो वहां फरीदपुर निवासी अवनीश यादव और साजिद को गिरफ्तार किया. उसी प्रकार बिथरी चैनपुर के ग्राम बिचपुरी पहुंची, जहां से सुशील, बबलू कश्यप और अनुज को अरेस्ट किया गया. पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 लैपटॉप, 6 वेब कैमरा, 4 प्रिंटर एक टैबलेट एक फिंगरप्रिंट स्कैनर, दो आई स्कैनर, 6 डिवाइस, 57 आधार कार्ड, 4 आयुष्मान कार्ड, तीन पैन कार्ड, एक वोटर आईडी कार्ड, तीन पैन कार्ड, 11 डेबिट कार्ड, 555 आधार कार्ड की छाया प्रति, 30 सिम कार्ड, एक जन्म प्रमाण पत्र और एक लाख 26 हजार रुपए बरामद किया हैं. पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज जेल भेज दिया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *