पटना में दिनदहाड़े कार का शीश तोड़कर ₹3.78 लाख की लू’ट

PATNA DESK – पटना में दिनदहाड़े बदमाशों ने जमीन कारोबारी के कार का शीशा तोड़कर ₹3.78 लाख लेकर फरार हो गए. घटना बिहटा-खगौल मुख्य मार्ग के गोढना गांव के समीप की है, जहां निजी होटल के पार्किंग में जमीन कारोबारी की लगी कार का शीशा तोड़ कर बदमाश रुपये का थैला लेकर फरार हो गए. जमीन कारोबारी साथियों के साथ होटल में खाना खा रहा था. होटल के गार्ड ने शीशा तोड़ने की जानकारी दी. जब तक गार्ड उन्हें पकड़ने का प्रयास करता तब तक सभी बदमाश फरार हो गए हैं.

बैंक से निकालकर ला रहे थे पैसा

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामलों की जांच में जुट गई है. इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है. पीड़ित की पहचान बिहटा के मोहनपुर डोगरा थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव निवासी स्व राजेन्द्र राय के पुत्र अनिल कुमार के रूप में हुई है. अनिल पेशे से जमीन कारोबारी हैं.

अनिल कुमार सगुना मोड़ स्थित IDBI बैंक से अपनी पत्नी अंजली कुमारी के खाते से 3 लाख 78 हजार रुपये निकाल अपनी कार से वापस घर लौट रहा था. उस दौरान पिकनिक गार्डन होटल के पार्किंग में कार लगा खाना खाने गया था. उसी दौरान बदमाश कार का शीशा तोड़कर रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए. इस मामले में नेउरा ओपी प्रभारी प्रभा कुमारी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *