डबल डेकर परियोजना के कार्य प्रगति की समीक्षा कर मुआवजा भुगतान, अवरोधी संरचना हटाने एवं अतिक्रमण हटाने का डीएम ने दिया निर्देश

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने आज छपरा डबल डेकर परियोजना के कार्य प्रगति की गहन समीक्षा की. इस परियोजना में किये गए भू-अर्जन के तहत मुआवजा भुगतान हेतु शेष रैयतों की एक-एक कर कारण सहित समीक्षा की गई. मुआवजा भुगतान हेतु शेष सभी रैयतों को त्वरित भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया. जहां पारिवारिक आपसी सहमति नहीं होने के कारण मुआवजे का भुगतान नहीं हो सका है, ऐसे मामलों को सुनवाई हेतु लारा कोर्ट में भेजते हुये मुआवजे की राशि भी कोर्ट में जमा कराने का निर्देश दिया गया.

Add

निर्माण कार्य में अवरोधी सभी संरचनाओं को अविलंब हटाने के लिये कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. सभी अवरोधी अतिक्रमण को अविलंब हटाते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने का निदेश पुल निर्माण निगम के परियोजना निदेशक को दिया गया. बैठक में नगर आयुक्त, पर समाहर्त्ता विधि व्यवस्था, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, परियोजना निदेशक पुल निर्माण निगम, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सदर छपरा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *