दो ट्रैक्टर एवं एक पिकअप वैन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद ; एक कारोबारी गिरफ्तार, अन्य फरार

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष के निर्देश पर ज़िले में अवैध शराब का सेवन, निर्माण, बिक्री, भण्डारण, परिवहन, शराब तस्करों एवं शराब कारोबारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है. उसी क्रम में आज रिविलगंज थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि रिविलगंज थानान्तर्गत सिताब दियारा बड़का बैजू टोला नदी घाट पर पिकअप एवं ट्रैक्टर के द्वारा शराब की तस्करी की जा रही है.उक्त सूचना पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए रिविलगंज पुलिस टीम जिला ALTF के सहयोग से उक्त स्थान से 01 पिकअप एवं 02 ट्रैक्टर पर लदे कुल- 2316 लीटर विदेशी शराब को जब्त कर 01 शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया.

इस सम्बन्ध में रिविलगंज थाना काण्ड संख्या-179/24 बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधि0 दर्ज कर काण्ड में संलिप्त अन्य शराब तस्करों की गिरफ़्तारी हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार कारोबारी बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिताब दियारा बाबु के डेरा निवासी सूचित यादव का 32 वर्षीय पुत्र शंकर यादव बताया गया है. वहीं छापेमारी के दौरान 2316 लीटर विदेशी शराब, ट्रैक्टर – 02, पिकअप – 01, मोटरसाइकिल – 01, पंप सेट – 01 जब्त किया गया है. छापामारी टीम में रिविलगंज थानाध्यक्ष पु०अ०नि० सुभाष पासवान, पु०अ०नि० मनीष कुमार, जिला ALTF एवं अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *