शौच करने जा रहे युवक को चाकू घोंपा ; बचाने गये घरवालों को भी नहीं छोड़ा ; गंभीर स्थिति में रेफर

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के कोपा थाना अंतर्गत पतीला गांव में सुबह-सुबह शौच करने जा रहे एक युवक को घेर कर मारपीट करने के दौरान जब परिजन उसे बचाने पहुंचे तो मनसोख युवक ने चारों लोगों को चाकू घोंपकर जख्मी कर दिया.

जिसके बाद आनन-फानन में चारो लोगों को छपरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां 3 लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. चाकू लगने से जख्मी में कोपा थाना क्षेत्र के पतीला ग्राम निवासी जितेंद्र राम का 24 वर्षीय पुत्र कमलेश राम, रामदेव राम का 45 वर्षीय पुत्र जितेंद्र राम, प्रशांत राम का 19 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार एवं शंकर राम का 36 वर्षीय पुत्र जयराम शामिल है.

सभी जख्मी को आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 3 लोगों को बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है. रेफर किए जाने वालों में कमलेश राम, जितेंद्र राम एवं जयराम शामिल हैं. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *