28 दिसंबर को शारदा क्लासेस के लिए आयोजित होगा स्कॉलरशिप प्रतियोगिता

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर स्थित शारदा क्लासेज में पिछले दस वर्षों से बच्चों को IIT-JEE की परीक्षा के लिए तैयार कर रही है तथा उनकी प्रतिभा को पंख प्रदान कर रही है. यहां से प्रतिवर्ष अच्छी संख्या में बच्चे IIT (आईआईटी) और और अन्य प्रतिष्ठित कॉलेजों में क्वालीफाई कर भी रहे हैं. विगत दशक में संस्था ने लगातार रिजल्ट दे कर एक अलग पहचान बनाई है तथा यह साबित कर दिखाया है कि छपरा में रह कर भी सर्वोत्तम स्तर की शिक्षा उपलब्ध कराई जा सकती है. शारदा क्लासेज छपरा शहर के भरतमिलाप चौक से उत्तर सिटी मार्ट के ऊपर एक संस्थान तथा दूसरा संस्थान प्रभुनाथनगर में संचालित है. संस्था के निदेशक सिद्धार्थ सिंह जो कि IIT कानपुर से पढ़े हुए हैं, ने हलचल न्यूज़ से बातचीत के क्रम में बताया कि उनके द्वारा गरीब छात्र-छात्राओं के लिए अपने दोनों कोचिंग संस्थान पर स्कॉलरशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. जो कि 28 दिसंबर को आयोजित होगा.

इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप प्रदान किया जाएगा. जिसके तहत उन्हें कम शुल्क में कोचिंग में शिक्षण प्राप्त होगा और विशेषज्ञ शिक्षकों के मार्गदर्शन में बेहतर पठन-पाठन संभव हो सकेगा. उनके द्वारा अपने कोचिंग संस्थान में आठवीं कक्षा से दसवीं तक के छात्र-छात्राओं का स्कॉलरशिप के माध्यम से नामांकन लिया जाएगा. जिसके बाद उन छात्र-छात्राओं को स्कूली कोर्स के बेसिक्स को अच्छे से समझाते हुए और थोड़े एडवांस स्तर की पढ़ाई कराई जाएगी, ताकि आगे की पढ़ाई में बच्चों को एक मजबूत आधार मिले तथा IIT और NEET परीक्षाओं में इन बच्चों को एक शुरुआती बढ़त मिले. ऐसी स्थिति में सीमित सीट के लिए उनके द्वारा नामांकन लिया जा रहा है. जिसको लेकर 28 दिसंबर को स्कॉलरशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें स्कॉलरशिप का लाभ लेने के लिए प्रतिभावान छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *