आभूषण दुकान और CSP लूट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार ; लूटे गए आभूषण व कैश बरामद

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  वैशाली के गोरौल और बेलसर थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटनाओं का पुलिस ने सफल खुलासा किया है. 11 जुलाई को गोरौल थाना अंतर्गत गोरील ओवरब्रिज के नीचे कोलकाता ज्वेलर्स नामक आभूषण दुकान में मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने डकैती की थी. इसके अलावा, 23 जुलाई 2025 को बेलसर थाना क्षेत्र के साइन बाजार से CSP संचालक से लगभग एक लाख रुपए लूट लिए गए थे, पुलिस की गठित टीम लगातार छापेमारी कर रही थी. गुप्त सूचना के आधार पर 27 जुलाई 2025 की रात वैशाली-बेलसर थाना सीमा क्षेत्र के समीप जतकौली नहर पुल पर एक मोटरसाइकिल पर सवार 2 व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया. भागने की कोशिश के दौरान एक अपराधी विशाल कुमार को CSP लूट में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया गया.

Add

DSP अबू जफर इमाम, पुलिस मुख्यालय ने मामले की जानकारी दी है. बता दें कि गिरफ्तार विशाल कुमार पानापुर गौराही, थाना सदर, जिला वैशाली का रहने वाला है. उसके पास से एक लोडेड देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक मोबाइल बरामद किया गया. इस संबंध में बेलसर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. कड़ी पूछताछ में विशाल ने बेलसर थाना के CSP लूटकांड और गोरौल थाना के आभूषण दुकान डकैती में अपनी और अपने साथियों की संलिप्तता स्वीकार की. उसने बताया कि CSP से लूटी गई राशि का कुछ पैसा उसने अपने मौसा के घर पर रखा है. उसकी निशानदेही पर वहां से 19,400 रुपए बरामद किए गए.

इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि गोरौल थाना में हुई आभूषण दुकान डकैती में शामिल अन्य अपराधी लूटे गए आभूषण बेचने जा रहे हैं। 27 जुलाई 2025 को जतकौली नहर के समीप से 2 और अपराधियों, कुंदन कुमार और रंजन कुमार को, लूट में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया. इन दोनों से पांच जोड़ा चांदी का पायल, चार पीस चांदी की अंगूठी, चार जोड़ा बिछिया, सोने जैसी दो महिलाओं की और एक पुरुष की अंगूठी, लूटा गया एक मोबाइल और एक आधार कार्ड बरामद किया गया है. पुलिस अभियान में कुल तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *