दो बदमाश करोड़ों के आभूषण के साथ गिरफ्तार ; इंदिरा आवास व लोन पास कराने के नाम पर महिला को गरीबी का दिखावा करते हुए फोटो लेने की बात कह करते थे आभूषण की ठगी

0 minutes, 7 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के जलालपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से नकद 53 लाख ₹30 हजार रुपए, स्वर्ण का आभूषण-808.31 ग्राम, चांदी का आभूषण-1060.10 ग्राम बरामद किया गया है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपए में आई जा रही है. प्रेस वार्ता के दौरान इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसएसपी ने बताया कि जलालपुर थानान्तर्गत ग्राम जलालपुर में दो व्यक्तियों के द्वारा इंदिरा आवास और लोन पास कराने के नाम पर महिला को गरीबी का दिखावा करते हुए फोटो लेने की बात बोलकर उनके द्वारा पहने जेवरात को उतरवाया जा रहा है, जो संदिग्ध प्रतीत हो रहा है.

Add

उक्त सूचना पर त्त्वरित कार्रवाई करते हुए जलालपुर थाना पुलिस टीम द्वारा जलालपुर गांव में छापामारी कर दोनों संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर लेकर थाना लाया गया तथा आवश्यक पूछताछ की गयी. पूछताछ के क्रम में उक्त व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि दोनो भाईयों का ठगी एवं जालसाजी का गिरोह है जो अपने आप को एनजीओ का सदस्य बताकर इंदिरा आवास योजना एवं लोन पास कराने के नाम पर महिलाओं को गरीबी का दिखावा करते हुए फोटो लेने की बात बोलकर उनके द्वारा पहने सभी जेवरात को उतरवा देते हैं तथा मौका देखकर जेवरात एवं अन्य सामग्री लेकर फरार हो जाते हैं.

इस क्रम में पकड़ाये व्यक्तियों द्वारा जलालपुर थाना कांड सं0-67/25, जलालपुर थाना कांड सं0-101/25, अवतारनगर थाना कांड सं0-130/25, मढ़ौरा थाना कांड सं0-489/25 एवं गड़खा थाना कांड सं0-411/25 में भी इसी तरह का कृत्य कर पीड़ितों के साथ ठगी/जालसाजी की गयी थी, जिसमें इन्होनें अपनी संलिप्ता को स्वीकार किया है. पकड़ाये व्यक्तियों के निशानदेही पर विशेष टीम गठित कर छापामारी कर इस कुकृत्य से अर्जित 808. 31 ग्राम स्वर्ण आभूषण, 1060.10 ग्राम चांदी के आभूषण एवं 53.30 लाख नगद राशि को बरामद किया गया है. जिनके द्वारा अलग अलग क्षेत्र में लगातार इस तरह की घटना कारित की जाती रही है. तत्पश्चात उक्त दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रेतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है.

उन्होंने बताया कि इस काण्ड के उद्भेदन, छापामारी और बरामदगी में शामिल SIT की विशेष टीम को अधोहस्ताक्षरी के स्तर से पुरुस्कृत किया जा रहा है. गिरफ्तार बदमाशों में वैशाली जिला के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नकाश चौक श्रीरोड निवासी शिवनाथ राम का पुत्र मुकेश कुमार राम एवं राकेश कुमार राम शामिल हैं. जिनके पास से नकद 53 लाख ₹30 हजार रुपए, स्वर्ण का आभूषण-808.31 ग्राम, चांदी का आभूषण-1060.10 ग्राम, एक मोटरसाइकिल एवं एक मोबाइल बरामद किया है.छापामारी टीम में एकमा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर अंचल पुलिस निरीक्षक, जलालपुर थानाध्यक्ष, जिला आसूचना इकाई के पुलिस कर्मी शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *