डीएम ने अमनौर बाईपास पथ निर्माण व परसा बाईपास पथ निर्माण परियोजना का सभी संबंधित अंचलों में स्थलीय निरीक्षण कर दिया निर्देश

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK- सारण जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव द्वारा आज कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, सोनपुर तथा सभी संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, संबंधित अंचलाधिकारियों के साथ अमनौर बाईपास पथ निर्माण तथा परसा बाईपास पथ निर्माण परियोजना का सभी संबंधित अंचलों में स्थलीय निरीक्षण किया गया. उन्होंने दोनों परियोजनाओं के तहत सभी मौजों में एक सप्ताह के अंदर कैंप आयोजित कर सभी संबंधित रैयतों से अभिश्रव प्राप्त कर उसी समय त्रुटि निराकरण करते हुए सभी परिपूर्ण अभिश्रव जिला भू अर्जन कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. जिससे कि यथाशीघ्र मुआवजा भुगतान की कार्रवाई की जा सके. साथ ही कैंप आयोजन के साथ ही जिन रैयतों को नोटिस का तामिला नहीं हुआ है,

 

उनकी डोर टू डोर जाकर पहचान करते हुए उन्हें नोटिस का तामिला कराते हुए उसी समय उनसे सभी वांछित कागजात प्राप्त करने का निर्देश दिया गया. साथ ही कैंप आयोजन की तिथि की सूचना सभी सम्बन्धित क्षेत्रों में पूर्व से ही माइकिंग के माध्यम से कराने का निर्देश दिया गया. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा दोनों परियोजनाओं से संबंधित रैयतों से भी वार्ता कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त करते हुए त्वरित रूप से उसके निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया. कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, सोनपुर को दोनों परियोजनाओं में पथ निर्माण के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *