आपसी वि’वाद में पट्टीदारों ने दादा-पोती को चा’कू घों’पकर किया गं’भीर

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण लोकसभा चुनाव को लेकर 20 मई को जिले में मतदान होना है लेकिन छपरा शहर में लगातार तीसरी रात भी चाकूबाजी की घटना हुई है. चाकूबाजी में दादा-पोती जख्मी हुए हैं. घटना छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत रामनगर की है, जहां स्थानीय निवासी महेंद्र महतो के 55 वर्ष के पुत्र योगेंद्र महतो एवं उनकी 16 वर्षीय पुत्री को चाकू और धारदार हथियार से मारकर जख्मी कर दिया गया है. जख्मी दादा-पोती दोनों को उपचार के लिए छपरा से राजस्थान लाइव एग्जाम का उपचार चल रहा है उपचार के दौरान उनके भाई ने बताया कि पाटीदारों के साथ पूर्व से विवाद चलता है जिसको लेकर राज पाटीदारों के द्वारा उनके पिता और पुत्री को अकेला पाकर लाठी डंडे और धारदार हथियार से मारकर गंभीर से जख्मी कर दिया गया है, जिनका उपचार छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है.

बता दे कि छपरा शहर में लगातार तीन दिनों से चाकू बाजी की घटनाएं हो रही है. बीती रात्रि भी नगर थाना अंतर्गत करीमचक कोराड़ में चाकू घोंप एक कटिंग चक मोहल्ला निवासी छोटू बाबू नामक छात्र को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया था. जबकि बुधवार को भी डाक बंगला रोड में हुई चाकू बाजी में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हुआ था. सभी का उपचार में कराया गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *