एटीएम काट कर चोरी का प्रयास ; जांच के लिए पहुंचे डीआइजी व एसएसपी

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के परसा थानांतर्गत परसा बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम को काटकर चोरों ने चोरी का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके. पुलिस टीम की गश्ती एवं तत्पर कार्रवाई के कारण अपराधियों का यह प्रयास असफल रहा. वहीं इस घटना की गंभीरता को देखते हुए सारण प्रक्षेत्र पुलिस उप-महानिरीक्षक एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया. उस दौरान द्वय पदाधिकारी द्वारा घटना की गहनता से जांच करने, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा भविष्य में ऐसे अपराधों की रोकथाम को लेकर संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया.

साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी सूचना दी गई. तब मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम ने एटीएम परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया गया तथा वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए गए. निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, व एटीएम में प्रयुक्त सुरक्षा तंत्र की भी जांच की गई. वहीं परसा थाना पुलिस टीम द्वारा अपराधियों की पहचान हेतु तकनीकी व भौतिक साक्ष्यों के आधार पर लगातार छापेमारी की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *