दवा खरीदने गोपालगंज से छपरा आ रहे वार्ड सदस्य को अ’नियंत्रित ट्रक ने रौं’दा ; मौ’त के बाद परिवार में मा’तम

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के बनियापुर थानाक्षेत्र अंतर्गत एसएच 90 पर भखुरामिट्टी पिपरहियां बाजार के समीप अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार एक युवक को रौंद दिया. जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. इस घटना के बाद वहां काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गये और सड़क जाम कर दिया. जिसके कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई.

सूचना के बाद मौके पर पहुंची बनियापुर थाना पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया और शव की पहचान की गई. मृत युवक की पहचान गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के यादवपुर गांव निवासी 32 वर्षीय संतोष यादव के रूप में हुई. जो कि वार्ड सदस्य थे. जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया.

पोस्टमार्टम के दौरान उसके परिवार वालों ने बताया कि उसके चाचा हृदय रोगी हैं जिनका उपचार छपरा चलता है. आज वह अपने घर से छपरा दवा लेने के लिए बाइक से जा रहा था. तभी तेज गति से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया. जिससे युवक की बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. वहीं उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. यह सूचना उन्हें बनियापुर थाना पुलिस के द्वारा दी गई. सूचना के बाद वे भागे-भागे छपरा पहुंचे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *