दशहरा, दीपावली व छठ पर ट्रेनों में होने वाली भीड़ को देखते हुए वाराणसी मंडल के अपर महाप्रबंधक ने किया छपरा जंक्शन का निरीक्षण ; दिया निर्देश

CHHAPRA DESK – दशहरा, दीपावली और छठ जैसे बड़े त्यौहारों पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गया है. इसी क्रम में वाराणसी मंडल के अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ला, पीसीसीएमई प्रकाश चंद्र जायसवाल, रेल प्रबंधक अशीष जैन तथा सीनियर कमांडेंट एस रामाकृष्णन ने शनिवार को छपरा जंक्शन का निरीक्षण किया. वही निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्लेटफॉर्म संख्या एक से लेकर आठ तक का जायजा लिया और यात्री सुविधाओं के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था की भी बारीकी से जांच की.यात्रियों के प्रवेश और निकास की व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने नई रणनीति तैयार की ताकि त्यौहार के समय स्टेशन पर होने वाली भीड़ को सुव्यवस्थित ढंग से नियंत्रित किया जा सके.

वही इस दौरान अधिकारियों ने निर्देश दिया कि स्टेशन परिसर में कहीं भी अव्यवस्था न हो, इसके लिए आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाए. उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी परिस्थिति में यात्रियों को परेशानी नहीं होनी चाहिए.विदित हो कि छपरा जंक्शन पर यात्रियों के प्रवेश के लिए फिलहाल कोई एकल मार्ग (सिंगल एंट्री पॉइंट) नहीं है. इसी कारण त्योहारों में यहां भीड़ का दबाव बढ़ जाता है. इस समस्या को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों ने साफ-सफाई, सुरक्षा बलों की तैनाती, लाइन प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण की दिशा में ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया.

पत्रकारों से बातचीत में अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ला ने कहा कि, तयोहारों के समय छपरा जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ काफी बढ़ जाती है.रेलवे प्रशासन पूरी तैयारी में है ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े. सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएंगी. इस दौरान रेलवे समेत आरपीएफ के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *