ड’कैती की योजना बना रहे तीन अ’पराधियों को ह’थियार के साथ पुलिस ने द’बोचा ; पूर्व के लू’टकां’ड का हुआ उद्भेदन

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के रसूलपुर थाना पुलिस ने थाना अंतर्गत कुंडेश्वरी मंदिर के समीप डकैती की योजना बना रहे 3 अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. उनकी गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने पूर्व में हुए एक लूटकांड का उद्भेदन भी किया है. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर आशीष ने बताया कि रसूलपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि थाना अंतर्गत केदार परसा गांव स्थित कुंडेश्वरी मंदिर के समीप कुछ अपराधी एकत्रित हुए हैं और डकैती की योजना बना रहे हैं.

इस सूचना के आधार पर रसूलपुर थाना अध्यक्ष टीम बनाकर वहां पहुंचे और तीन अपराधियों को एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल एवं एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अपराधियों में रसूलपुर थाना क्षेत्र के असहनी गांव निवासी रंजन कुमार महतो, धीरज यादव एवं स्थानीय थाना क्षेत्र के चपरैठा गांव निवासी विक्की पासवान शामिल हैं. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों अपराधियों के द्वारा रसूलपुर थाना क्षेत्र से ₹20000 के लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. वही उस लूटकांड में उनके द्वारा प्रयुक्त बाइक भी बरामद किया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *