घर में घुस मां-बेटी को बे’रहमी से पी’टा ; छोटी बहन की स्थिति गं’भीर

0 minutes, 5 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत करीमचक कोराड़ मोहल्ला में आज देर संध्या बच्चों के विवाद में बदमाशों ने मां-बेटी को घर में घुसकर बेरहमी से पीटा. जिसके बाद गंभीर स्थिति में मां एवं दो पुत्रियों को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. गंभीर रूप से जख्मी में शहर के नगर थाना अंतर्गत करीमचक कोराड़ मोहल्ला निवासी नन्हे खान की पत्नी गुड़िया खातुन, उनकी पुत्री रवाना परवीन एवं छोटी पुत्री चंदन प्रवीण शामिल है.

जहां चंदन परवीन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. सदर अस्पताल में उपचार के दौरान रवाना प्रवीण ने बताया कि छोटे-छोटे बच्चे बाहर खेल रहे थे. जिसको लेकर उनके बीच विवाद हुआ और उसके पड़ोसियों ने घर में उन्हें अकेला पाकर मां बेटी तीनों को लाठी-डंडे एवं राॉड से बेरहमी से पीटा और वे चीखती- चिल्लाती रही. जिसके बाद उन लोगों के द्वारा अपने पिता नन्हे खान को फोन किया गया तो वह घर पहुंचे और उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *