ड’कैती की योजना बना रहे तीन अ’पराधी अ’वैध ह’थियार के साथ गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिला के दाउदपुर थानांतर्गत डकैती की योजना बना रहे तीन अपराधियों को पुलिस ने अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी देती हो सारण एसपी डॉक्टर गौरव मंगल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दाउदपुर थानान्तर्गत पिलुई नहर के मुड़ाव सड़क के पास कुछ अज्ञात अपराधी अवैध हथियार से लैस होकर लूट व डकैती की योजना बना रहे हैं.उक्त सूचना पर आवश्यक कार्यवाई करते हुए पिलुई नहर से 03 अपराधियों को एक लोडेड देसी पिस्टल व चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड लिया गया, जबकि दो अपराधी भागने में सफल रहे.

इस सम्बन्ध में दाउदपुर थाना काण्ड संख्या- 84/24 आर्म्स एक्ट दर्ज कर घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु पुलिस द्वारा कार्यवाई की जा रही है. पकडाये अपराधियों द्वारा पूछताछ के क्रम में पैसे लूट की योजना बनाने की बात को स्वीकार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों में कोपा थाना क्षेत्र के मझवलिया गांव निवासी धर्मेन्द्र कुमार सिंह, मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा चौहान टोला निवासी रुपेश सिंह एवं कोपा थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी अनिश कुमार सिंह शामिल हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *