शॉर्ट सर्किट से बाइक वर्कशॉप में लगी भयंकर आग ; करीब ₹दस लाख मूल्य की हुई क्षति

0 minutes, 1 second Read

GOPALGANJ DESK – गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगलिया मोहल्ला स्थित बाइक के वर्कशॉप में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई. इस आगलगी की घटना में वर्कशॉप में रखे करीब दस लाख के समान जल कर राख हो गए. वही आगलगी की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फ़ायरविग्रेड की गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

 

दरअसल इस सन्दर्भ में बताया जाता है कि थावे प्रखंड के बगहा नेजाम गांव निवासी मरहूम हबिबुल्लाह के बेटा शोहेब अहमद अपना मकान जंगलिया मुहल्ले में बनाये हैं. उसी में वह मोटरसाइकिल का वर्कशॉप संचालित किया करते है. पहले तल्ला पर उन्होंने वर्कशॉप स्टोर रूम बनाकर समान रखा है लेकिन आज देर शाम अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई.

 

स्टोर से निकलती धुंए कों देख मौके पर अफरातफरी का महौल कायम हो गया। वही स्थानीय लोगो ने तत्काल आग पर काबू पाने के लिए उसे बुझाने में जुट गए. लेकिन आग की लपटें तेज होती जा रही थी। वही सूचना पाकर पहुंची फ़ायरब्रिगेड के गाड़ी ने आग पर काबू पाया. इस सन्दर्भ में मकान मालिक ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है. करीब दस लाख के समान जल गया है. हलाकि किसी तरह को कोई हताहत नही हुआ है.

साभार – आलोक कुमार

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *