दहेज के लिए नव विवाहिता व गर्भस्थ शिशु की हत्या ; 6 महीने पहले हुई थी शादी

0 minutes, 5 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां अपनों ने ही गर्भवती नव विवाहिता की हत्या कर दी है. दहेज लोलुप ससुराल वालों ने दहेज में कम रुपए मिलने के कारण नवविवाहिता की हत्या की है. इस घटना की सूचना जैसे ही महिला के मायके वालों को लगी पूरे परिवार में कोहराम मच गया. मृत महिला जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव निवासी राजेंद्र महतो की 19 वर्षीय पत्नी रानी कुमारी बताई गई है जो कि मांझी थाना क्षेत्र के मखदुमगंज गांव निवासी विपिन महतो की पुत्री थी. इस घटना की सूचना जैसे ही परिवार वालों को मिली रोते-पीटते उसके ससुराल पहुंचे जहां पाया कि वह मृत पड़ी हुई है और शरीर पर कई जगह जले के निशान है.

 

इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है. इस मामले में नवविवाहिता की मां के द्वारा दहेज के लिए मारपीट करने के बाद जलाकर हत्या किए जाने की बात बताई जा रही है. वही उनके बयान पर जलालपुर थाने में मृत महिला के पति समेत परिवार के सात सदस्यों को नामजद बनाया गया है. वही इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए जलालपुर थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने महिला के ससुर और देवर को गिरफ्तार भी कर लिया है. जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर स्थल भेजा गया, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया.

इस घटना के संबंध में मृत महिला की मां ने बताया कि इसी वर्ष अप्रैल महीने में उन लोगों के द्वारा ₹2 लाख रुपए दान दहेज देकर अपनी पुत्री की शादी जलालपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी कृष्णा महतो के पुत्र राजेंद्र महतो के साथ धूमधाम से की गई थी. जबकि, ससुराल वाले 3.5 लाख रुपए दहेज की मांग कर रहे थे. जिसको लेकर उनके द्वारा बताया गया था कि वे लोग कमाकर डेढ़ लाख रुपए की पूर्ति कर देंगे. तब तक उन लोगों के द्वारा उसकी मारपीट कर हत्या कर दी गई है. वही उसे आग लगाने का भी प्रयास किया गया है.

एक साथ हुई दो हत्या

मृत महिला रानी के मायके वालों ने बताया कि वह गर्भवती थी और उसका पांचवा महीना चल रहा था. उसका पति खाने पीने के बाद उसके साथ मारपीट करता था. जिसको लेकर वह लोग उसे घर लाए थे. लेकिन, बीते दिनों वह मान-मनौवल कर उसे साथ लेकर चला गया और कुछ रोज बाद ही उसकी हत्या परिवार वालों ने संग मिलकर कर दी है. इस प्रकार दहेज की वेदी पर नवविवाहिता के साथ उसका गर्भस्थ शिशु भी चढ़ गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *