बाइक वाले ने साइकिल सवार को ठोका ; मौके पर हो गई मौत

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –   सारण जिला के खैरा थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर बाइक और साइकिल की टक्कर में साइकिल सवार की मौत मौके पर हो गई. वहीं दुर्घटना के बाद चालक बाइक लेकर फरार हो गया. मृत युवक की पहचान जिले के गौरा थाना अंतर्गत सिसवा रसूलपुर गांव निवासी स्वर्गीय जगन्नाथ शर्मा के 35 वर्षीय पुत्र कमलदेव शर्मा के रूप में की गई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह साइकिल से बाजार जा रहा था, तभी खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्ग पर तेज गति से जा रहे बाइक वाले ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दिया, जिसके कारण वह साइकिल सहित फेंका गया और गिरने के कारण गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी मौत मौके पर हो गई. हालांकि सूचना के बाद परिवार वाले आनन-फानन में उसे उठाकर नगरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया.

चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने पर परिवार वालों में कोहराम मच गया. वहीं खैरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. इस संबंध में मृतक के परिवार वालों ने बताया कि वह धनतेरस का कुछ सामान खरीदने के लिए बाजार साइकिल से जा रहा था, तभी एक बाइक वाले ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दिया. जिसके कारण इस दुर्घटना में उसकी मौत मौके पर हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *