दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया ; पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी निगाहें

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र में दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. मृतका का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटकते हुए पाया गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंचे उसके मायके वालों में कोहराम मच गया. मृत महिला जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के गड़खा वार्ड नंबर 8 निवासी विजेंद्र शर्मा की 20 वर्षीय पत्नी ज्योति देवी बताई गई है. मायके वालों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची गड़खा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद मायके वालों को सौंप दिया गया.

इस घटना के संबंध में मृतका के मायके डोरीगंज थाना क्षेत्र के कंस दियर निवासी प्रेम शर्मा एवं संत शर्मा ने बताया कि ससुराल वालों के द्वारा दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था और दहेज के लिए ही फंदे से गला दबाकर उसकी हत्या के बाद शव को फंदे के सहारे लटकाया गया है. वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है. हालांकि, समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी. शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव के घर पहुंचते ही पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *