छठ पर्व को लेकर एक फेरे के लिए चलाई जाएगी यह अनारक्षित गाड़ी उधना- छपरा-भागलपुर ; 4 नवंबर को उधना से तो 6 नवंबर को भागलपुर से चलेगी ट्रेन

0 minutes, 2 seconds Read

VARANASI DESK –  वाराणसी मंडल रेलवे प्रशासन द्वारा छठ पर्व पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 09019/09020 उधना-भागलपुर-उज्जैन वाया बनारस, गाजीपुर अनारक्षित पूजा विशेष गाड़ी का संचलन उधना से 04 नवम्बर को तथा भागलपुर से 06 नवम्बर को 01 फेरे के लिये चलाया जायेगा. 09019 उधना-भागलपुर अनारक्षित पूजा विशेष गाड़ी 04 नवम्बर को उधना से 11.15 बजे प्रस्थान कर सूरत से 11.30 बजे, सायन से 11.44 बजे, भरूच से 12.17 बजे, बड़ोदरा से 13.30 बजे, गोधरा से 14.32 बजे, रतलाम से 17.40 बजे, उज्जैन से 20.10 बजे, दूसरे दिन संत हिरदाराम नगर से 00.35 बजे,

बीना से 04.05 बजे, सागर से 05.35 बजे, दमोह से 07.05 बजे, कटनी मुड़वारा से 10.05 बजे, सतना से 11.55 बजे, मानिकपुर से 14.30 बजे, प्रयागराज से 16.40 बजे, बनारस से 19.00 बजे, गाजीपुर सिटी से 20.35 बजे, छपरा से 23.05 बजे, तीसरे दिन सोनपुर से 00.15 बजे, हाजीपुर से 00.35 बजे, बरौनी से 02.30 बजे, किऊल से 03.30 बजे, अभयपुर से 04.12 बजे, जमालपुर से 04.32 बजे एवं सुल्तानगंज से 05.02 बजे छूटकर भागलपुर 07.00 बजे पहुंचेगी.

वहीं 09020 भागलपुर-उज्जैन अनारक्षित पूजा विशेष गाड़ी 06 नवम्बर को भागलपुर से 10.00 बजे प्रस्थान कर सुल्तानगंज से 11.04 बजे, जमालपुर से 11.32 बजे, अभयपुर से 11.57 बजे, किऊल से 12.37 बजे, बरौनी से 14.00 बजे, हाजीपुर से 16.15 बजे, सोनपुर से 16.35 बजे, छपरा से 18.05 बजे, गाजीपुर सिटी से 20.35 बजे, बनारस से 22.05 बजे, दूसरे दिन प्रयागराज से 00.40 बजे, मानिकपुर से 02.25 बजे, सतना से 05.05 बजे, कटनी मुड़वारा से 06.45 बजे, दमोह से 08.32 बजे, सागर से 10.22 बजे, बीना से 12.02 बजे तथा संत हिरदाराम नगर से 15.35 बजे छूटकर उज्जैन 20.30 बजे पहुंचेगी. इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 20, एलएसएलआरडी का 01 तथा जनरेटर सह लगेजयान के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *