उत्पाद थाना में नर्तकियों के साथ शराब पार्टी मना रहे उत्पाद निरीक्षक सहित थाना के तीन कर्मी गिरफ्तार ; उत्पाद थाना के छह पुलिस कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

0 minutes, 4 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  बिहार में शराबबंदी को माखौल बनाने में पुलिसकर्मी भी पीछे नहीं है. अब तक शराब की खेप पास कराने, बेचने और पीने में कई पुलिसकर्मी नप चुके हैं. ताजा मामला सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मशरक थाना पुलिस ने उत्पादन निरीक्षक सहित तीन कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि तीन कर्मी फरार बताए जा रहे हैं. इस मामले में प्रेस वार्ता के दौरान हेडक्वार्टर डीएसपी बसंती टुड्डू ने बताया कि मशरक थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि उत्पाद थाना मशरक के कर्मियों द्वारा उत्पाद थाना पर नाच-गाना का कार्यक्रम चलाया जा रहा है.

Add

उक्त सूचना का सत्यापन करते हुए पुलिस टीम द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए मशरक उत्पाद थाना में छापामारी की गई तो छापामारी के क्रम में कर्मियों के पास से एवं उनके कमरे से कुल 5 ली0 अंग्रेजी शराब बरामद कर 03 उत्पाद पदाधिकारी/कर्मी को गिरफ्तार किया गया. जिनमें उत्पाद निरीक्षक सुनील कुमार, उत्पाद अवर निरीक्षक कुंदन कुमार, उत्पाद सि० संतोष कुमार शामिल हैं. हिरासत में लिए उत्पाद अवर निरीक्षक कुंदन कुमार और उत्पाद सि० संतोष कुमार के शराब पीने की वैज्ञानिक पुष्टि किया गया है. इस संबंध में 06 उत्पाद थाना कर्मियों के विरुद्ध मशरक थाना कांड संख्या-21/25 दर्ज किया गया है एवं शेष अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु अग्रेतर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है.

 

डीएसपी ने बताया कि ऐसी सूचना प्राप्त हुई है कि पूर्व मे भी इन सभी के द्वारा उत्पाद थाना पर नर्तकियों को लाकर डांस कराया जाता रहा है और शराब पार्टी की जाती थी. उन्होंने बताया कि सारण जिला पुलिस के द्वारा जीरो टॉलरेन्स नीति का पालन करते हुए अवैध कार्य करने वाले पदाधिकारी/कर्मी के विरूद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी की जाएगी तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी/कर्मी को पुरस्कृत किया जाएगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *