छपरा ट्रैफिक पुलिस अब बॉडी कैमरा से हुई लैस ; बढ़ेगी पारदर्शिता

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –   छपरा शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी बनाने को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है. रविवार से ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को बॉडी कैमरा उपलब्ध कराया गया. ताकि, सड़क पर होने वाली हर गतिविधि की लाइव रिकॉर्डिंग हो सके. इस संबंध में ट्रैफिक डीएसपी संतोष कुमार पासवान ने बताया कि यह व्यवस्था पुलिस और आम जनता दोनों के हित में है. उन्होंने कहा कि बॉडी कैमरा के माध्यम से पुलिसकर्मियों और वाहन चालकों के बीच होने वाली बातचीत, जांच प्रक्रिया, चालान या किसी भी प्रकार की तकरार की पूरी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रहेगी.

Add

इससे किसी भी विवाद की स्थिति में सच्चाई सामने लाना आसान होगा. कई बार पुलिस पर बेवजह आरोप लगाए जाते हैं, वहीं कुछ मामलों में जनता के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत भी मिलती है. अब इन सभी घटनाओं की स्पष्ट मॉनिटरिंग संभव हो सकेगी. वही डीएसपी ने बताया कि कैमरे में रिकॉर्ड हुआ डेटा डिलीट नहीं किया जा सकेगा, जिससे छेड़छाड़ की संभावना समाप्त हो जाएगी. इससे पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहेगी और पुलिसकर्मियों की कार्यशैली में भी सुधार आएगा. साथ ही आम नागरिकों का भरोसा भी मजबूत होगा.
आने वाले समय में इन कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग के लिए एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जा रहा है, जहां से वरिष्ठ अधिकारी गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे. इस कैमरा से ट्रैफिक नियमों का पालन बेहतर होगा और अनावश्यक विवादों में कमी आएगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *