छपरा जंक्शन के यूटीएस हाल में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के बहाने मोबाइल छीनकर फरार हुए बदमाश

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  छपरा जंक्शन पर होली के मद्देनज़र बढ़ी भीड़ के बीच उचक्कों की सक्रियता भी बढ़ गई है. आज जंक्शन स्थित यूटीएस (अनारक्षित टिकट) हाल मे ऑनलाइन भुगतान के बहाने बदमाश ने एक युवक का मोबाइल छीनकर फरार हो गए. पीड़ित के द्वारा इस संबंध में जीआरपी थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. वही जानकारी के अनुसार अमनौर थाना क्षेत्र निवासी रत्नेश कुमार सिवान जाने के लिए मड़ौरा से छपरा आए थे उन्हें छपरा से सिवान के लिए ट्रेन पकड़नी थी. टिकट लेने के दौरान यूटीएस काउंटर पर कुछ अज्ञात युवकों ने उनसे कैश देकर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करने की बात कही.

झांसे में आकर रत्नेश ने अपने मोबाइल से पैसे ट्रांसफर कर दिया.  उस दौरान उचक्कों ने उनका पासवर्ड देख लिया और हाथ से मोबाइल छीन फरार हो गए. इतना ही नहीं उसके बाद मोबाइल लेकर भागने के बाद बदमाशों ने खाते से अन्य ट्रांजैक्शन भी कर लिए. घटना के बाद परिजनों द्वारा तत्काल जीआरपी थाना में शिकायत दर्ज कराई गई.

हालांकि पलेटफार्म से लेकर टिकट काउंटर तक पुलिस की ड्यूटी भी लगाई जाती है. लेकिन आरपीएफ व जीआरपी के जवान इस दौरान कही दिखाई नहीं दिये. वही इस संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष शाहिद अनवर अंसारी ने बताया कि आवेदन के आधार पर सन्हा दर्ज कर लिया गया है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *