छपरा-सोनपुर रेल खंड पर ट्रेन से कटकर एक अज्ञात समेत दो की मौत

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  छपरा-सोनपुर रेल खंड के अलग-अलग स्टेशनों पर ट्रेन से कटकर दो व्यक्ति की मौत हुई है. जिसमें एक युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. मृत युवक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार छपरा ग्रामीण रेलवे स्टेशन से पूरब पोल संख्या 320/7 एवं 6 ए डाउन लाइन के बीच से उस युवक का शव बरामद किया गया है. सूचना के बाद कचहरी जीआरपी ने घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है. वहीं पुलिस युवक के शव की शिनाख्त को लेकर प्रयास में जुटी हुई है. ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि ट्रेन से गिरने के कारण उसकी मौत हुई है और दूसरे जगह का होने के कारण पहचान नहीं हो पा रही है.

Add

जबकि, दूसरी घटना में नयागांव रेलवे स्टेशन के समीप महदलीचक गांव स्थित रेलवे लाइन के पोल संख्या 281/33 के समीप से एक अधेड़ का शव बरामद किया गया. जिसके बाद मृतक की पहचान नया गांव थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी बालदेव सिंह के 40 वर्षीय पुत्र भोला सिंह के रूप में की गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हुई है. पहचान के बाद रेल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम छपरा सदर अस्पताल में करने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया है. इस घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *