छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में मां की मौत ; बेटा भी गंभीर

0 minutes, 5 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर कोपा थाना अंतर्गत बसडीला गांव के समीप सड़क हादसे में बुलेट सवार महिला की मौत जहां मौके पर हो गई, वही उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल है. जिसका उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है. मृत महिला की पहचान एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ़ गांव निवासी स्वर्गीय गंगा महतो की 50 वर्षीय पत्नी राजकुमारी देवी के रूप में की गई है. वही उसका 22 वर्षीय पुत्र अखिलेश महतो गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार चल रहा है. उपचार के क्रम में उसका सिटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड कराया गया. उस दौरान इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर सुरेंद्र महतो ने बताया कि उपचार किया जा रहा है उसकी स्थिति खतरे से बाहर है.

इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृत महिला के घर की एक महिला का डिलीवरी छपरा शहर स्थित किसी नर्सिंग होम में होना है. जिसको लेकर वह बेटे के साथ बुलेट से छपरा आ रही थी. उसी बीच कोपा थाना अंतर्गत बसडीला गांव के समीप यह हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि किसी दूसरे बाइक से उनके बुलेट की टक्कर हुई है. वहीं इस दुर्घटना के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. समाचार प्रेषण तक पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी रही. वहीं रात होने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है. शव का पोस्टमार्टम अगले दिन कराए जाने को लेकर सदर अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है. वहीं घायल अखिलेश का उपचार चल रहा है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *