अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा के अध्यक्ष बने श्रवण कुमार गुप्ता तो किरण गुप्ता बनी उपाध्यक्ष

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK –  अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा का चुनाव का समापन हो गया और विभिन्न पदों पर लोग निर्वाचित हुए. चुनाव समिति के राष्ट्रीय संयोजक जदयू के प्रदेश महासचिव राजीव रंजन कुमार उर्फ राजू गुप्ता ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए कुल वोट 1291 जिसमे 14 रद्द वैध मतों की संख्या 1277 जिसमे श्रवण कुमार को 770, कृष्ण कुमार आज़ाद को 484 और ब्रजेश कुमार को 23 वोट मिले. इस तरह श्रवण कुमार गुप्ता अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कृष्ण कुमार आजाद से 286 वोट से विजयी हुए. सभी निर्वाचित सदस्यों को रौनियार महासभा के सदस्यों की तरफ से बधाई दी गई.

किस पद पर किनकी हुई जीत

राष्ट्रीय अध्यक्ष- श्रवण कुमार
महामंत्री।- विशाल आनंद
महिला उपाध्यक्ष- किरण गुप्ता
जनरल उपाध्यक्ष- लवली गुप्ता, गोपाल गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता
संगठन मंत्री- मुन्ना गुप्ता
कोषाध्यक्ष- रवि कांत गुप्ता
संयुक्त मंत्री- मुकेश
सहायक मंत्री- आशा देवी, अंजू देवी, अजय कुमार, राजकुमार गुप्ता
अंकेक्षक- विजय कुमार

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *