छपरा से प्रत्येक रविवार को चलेगी यह सुपरफास्ट एक्सप्रेस ; रेल मंत्री, सीएम व संसद ने किया था उद्घाटन

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु 12527/12528 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनस-छपरा साप्ताहिक एक्सप्रेस का शुभारम्भ 19 जून को 02527 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनस उद्घाटन विशेष गाड़ी चलाकर किया गया था. अब इस गाड़ी का नियमित संचलन छपरा से 28 जून से प्रत्येक रविवार को तथा आनन्द विहार टर्मिनस से 29 जून, 2026 से प्रत्येक सोमवार को निम्नवत किया जायेगा. 12527 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 28 जून से प्रत्येक रविवार को छपरा से 20.50 बजे प्रस्थान कर बलिया से 22.05 बजे, मऊ से 23.10 बजे, आजमगढ़ से 23.55 बजे, दूसरे दिन शाहगंज से 01.20 बजे, जौनपुर से 01.55 बजे, सुलतानपुर से 03.30 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 06.30 बजे, कानपुर सेंट्रल से 08.20 बजे, अलीगढ़ से 11.50 बजे तथा गाजियाबाद से 13.20 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 14.00 बजे पहुंचेगी.

Add

वापसी यात्रा में 12528 आनन्द विहार टर्मिनस-छपरा साप्ताहिक एक्सप्रेस 29 जून से प्रत्येक सोमवार को आनन्द विहार टर्मिनस से 16.25 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद से 16.58 बजे, अलीगढ़ से 18.10 बजे कानपुर सेंट्रल से 21.40 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 23.10 बजे, दूसरे दिन सुलतानपुर से 01.40 बजे, जौनपुर से 03.30 बजे, शाहगंज से 04.55 बजे, आजमगढ़ से 06.35 बजे, मऊ से 07.15 बजे तथा बलिया से 08.25 बजे छूटकर छपरा 09.40 बजे पहुंचेगी. इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेजयान का 01 सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 05 वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 02. वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02. वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का 01 तथा एलएसएलआरडी के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *